फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 10 May 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। गांव सराय सिकंदर निवासी राजेश (28) की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगाें पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात राजेश गांव के ही तीन लोगों के साथ घूमने के लिए निकला था। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति के घर बैठकर शराब पी। आरोप है कि तीनों लोग शाम करीब छह बजे राजेश को उसके घर के पास नशे की हालत में छोड़ कर चले गए।
मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि इसके बाद राजेश की हालत खराब हो गई, जिस पर उसे रात में ही नरौली में डॉक्टर के पास ले गए। जहां से उसे चंदौसी के लिए रेफर कर दिया। चंदौसी में तीन निजी अस्पतालों में उसे दिखाया, जहां पर डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बनियाठेर थाना पुलिस ने रात करीब 12 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि राजेश आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। राजेश की मौत से पत्नी सीमा सुधबुध खो बैठी है। सात साल का बेटा भी है।


प्रथमदृष्टया शराब का अधिक सेवन मौत का कारण प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। -दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें