फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

Wed, 11 Sep 2024 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा पुलिस चौकी के पास चिरौली भगवंतपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर 12 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी शेखर शर्मा (34) की मौत हो गई। जबकि चिरौली भगवंतपुर निवासी अरुण कुमार और कैला देवी के गांव पृथ्वीपुर निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनका बेटा शेखर बाइक से पवांसा किसी काम से गया था। वहां से लौटते समय ईंट भट्ठे के नजदीक उसकी बाइक की भिड़ंत गांव के ही अरुण कुमार की बाइक से हो गई। जिसमें उसका बेटा और दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बेटे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गांव पृथ्वीपुर निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव को जाने के लिए गांव चिरौली भगवंतपुर को जा रहे बाइक सवार युवक के साथ लिफ्ट लेकर बैठ गया था। हादसे में घायल हो गया। बहजोई थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हुई है। अन्य दो घायल अस्पताल में भर्ती हैं। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें