फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव कंथरी खटेटा निवासी युवक की एक नर्सिंग होम में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव कंथरी खटेटा निवासी 22 वर्षीय युवक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार को युवक के पेट में दर्द हुआ और हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां उसका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा था। गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि पंचायत चुनाव हैं, गांव में दावतों का दौर चल रहा है। युवक बुधवार को दावत में शामिल था, वहां से लौटने के बाद ही शाम को उसकी तबियत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें