फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Mon, 02 Nov 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कलां गांव में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार मुस्तफा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुस्तफा अपनी बाइक से जुमेरात बाजार के सामने से गुजर रहे थे। तभी चौधरपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक राज मिस्त्री थे और चेन्नई में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
उनके परिवार में पत्नी अफरोज, तीन बेटे व दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक असमोली सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें