संभल। मामा के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए 20 वर्षीय युवक की नहाते समय नलकूप के हौज में डूबने से मौत हो गई। शादी वाले घर में मातम का माहौल हो गया। परिजन शव को अपने गांव ले गए और बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी पप्पू (20) रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौला दौलत सिंह में अपने मामा कल्लू के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। मंगलवार की दोपहर युवक गांव के नजदीक एक नलकूप पर गर्मी से राहत पाने के लिए स्नान करने चला गया। युवक के डूबने की सूचना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जिस घर में मंडप सजा था। वहां मातम का माहौल बन गया। शादी में आए युवक के अन्य परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने गांव ले गए। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।