फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: युवक की पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से मौत, ससुराल में हुआ हादसा

Sun, 14 Aug 2022 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

शनिवार की शाम पांच बजे शव संभल गेट स्थित घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। रिंकू अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी व तीन पुत्रियों को छोड़ गया है। युवक जूते की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
हादसों की पतंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली स्थित अपनी ससुराल गए युवक की शुक्रवार की शाम पतंग उड़ाने के दौरान छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल गया था।

विज्ञापन


संभल गेट निवासी रिंकू राणा 35 वर्ष पुत्र करन सिंह शुक्रवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी व तीन पुत्रियों के साथ अपनी बरेली के कालीवाड़ी स्थित अपनी ससुराल गया था। युवक के पिता करन सिंह ने बताया कि रिंकू शुक्रवार की शाम को परिजनों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने पर युवक तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शनिवार की सुबह नौ बजे उपचार के दौरान रिंकू की मौत हो गई। शनिवार की शाम पांच बजे शव संभल गेट स्थित घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। रिंकू अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी व तीन पुत्रियों को छोड़ गया है। युवक जूते की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें