फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गेहूं की बोआई करते समय रोटावेटर से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजनी में बुधवार सुबह पांच बजे दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर गेहूं की बोआई करते समय हरीश उर्फ बाबू पाल (18) की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सैजनी गांव निवासी किसान राधेश्याम का बेटा हरीश अपने फुफेरे भाई सोमवीर के खेत में गेहूं की बोआई करने गया था। परिजनों के अनुसार, हरीश ने ट्रैक्टर में लगा रोटावेटर चालू किया था। वह रोटावेटर की जांच करने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलते रोटावेटर के ऊपर गिर गया।
रोटावेटर के ब्लेड की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं फंस गया। दिन निकलने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाल संत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ विवेक जावला ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मां रूपवती ने बताया कि हरीश हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह परिवार के खेती-किसानी के काम में हाथ बंटा रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्य इस घटना से गहरे सदमे में हैं। गांव में भी शोक का माहौल है।

भाई दूज पर परिवार में मातम
एक ओर जहां बुधवार को भाई दूज का त्योहार मनाने की तैयारी चल रही थी। परिवार में खुशी का माहौल था। वहीं, हरीश की मौत से परिवार में मातम छा गया। हरीश अपने चार भाइयों नीरज, राहुल और आरव में सबसे बड़ा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। मां रूपवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें