फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 16 Mar 2018 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन
थाना रजपुरा क्षेत्र में ग्राम जहानपुर के जंगल में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर रजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। एसपी और सीओ गुन्नौर ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। युवक की शिनाख्त धनारी निवासी नंदराम कुशवाहा के रूप में हुई । परिजनों ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए युवक की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना धनारी कस्बा निवासी नंदराम (26) की शादी कोतवाली अनूपशहर क्षेत्र ग्राम बच्चीखेड़ा निवासी महावीर की बेटी कुंती से चार वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार करीब दो पर्ष पहले नंदराम और उसकी पत्नी फरीदाबाद स्थित एक नर्सरी फार्म में कार्य करते थे। उन्हीं के साथ ससुराल वाले भी काम करते थे। उस समय नंदराम ने अपने ससुर को एक लाख रुपये उधार दिए। कुछ समय बाद नंदराम ने पैसे वापस मांगे तो ससुराल वाले टालने लगे। पैसे को लेकर नंदराम और उसकी पत्नी कुंती में भी विवाद हो गया। इसके बाद कुंती नाराज होकर अपने मायके चली गई।

आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज प्रथा का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। तब से ही पत्नी कुंती मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार नंदराम मंगलवार सुबह घर से अपनी ससुराल कोतवाली अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम बच्चीखेड़ा जाने की बात कहकर घर से गया था। गुरुवार सुबह युवक का शव रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जहानपुर के जंगल में शीशम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह बल फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नंदराम के बड़े भाई वीरपाल की तहरीर पर पत्नी कुंती, साले मूलचंद और प्रेमपाल सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति हो पाएगी स्पष्ट: एसपी
संभल। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है। लेकिन कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी। विवेचना के निष्कर्ष को महत्व दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें