फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रुपये के लेनदेन में युवक को पीटा, अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। रुपये के लेनदेन को लेकर युवक के साथ मारपीट कर उसे कार में डालकर अपहरण का प्रयास किया गया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। पीड़ित के पिता ने छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बड़ा महादेव निवासी अरविंद शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके बेटे सक्षम शर्मा ने अपने परिचित मौलागढ़ की पुलिया निवासी शिवम शर्मा को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय से उनका बेटा अपने रुपये वापस मांग रहा था। आरोप है कि 23 मई की शाम करीब 6:30 बजे शिवम शर्मा ने फोन कर उसे पैसे लेने के लिए कैथल गेट स्थित दाऊजी मंदिर के पास बुलाया। बताए गए स्थान पर पहुंचने पर वहां शिवम शर्मा पहले से मौजूद मिला। आरोप है कि इसी दौरान उसके इशारे पर पांच अन्य युवक भी मौके पर आ गए।
आरोप है कि सभी ने मिलकर बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे जबरन वहां खड़ी कार में डालकर ले जाने का प्रयास करने लगे। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शिवम शर्मा, मुनब्बर अली व अहजान निवासी ऊपर पारा रजा काॅलोनी थाना सदर कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें