फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी युवक को बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गैस गोदाम रोड पर चोरी के आरोपी को बांधकर पीटा गया। इसके बाद युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। युवक ने निर्माणाधीन मकानों के समर्सिबल की मोटर चोरी करने की बात कबूल की हैं। शुक्रवार की रात गैस गोदाम रोड पर युवक ने लोहे के गेट बनाने की दुकान में चोरी करने का प्रयास भी किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी जिसका वीडियो क्षेत्र में वायरल हो गया जिससे आरोपी की पहचान कर उसे घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर सोते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

बनियाठेर क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू निवासी मतीन सैफी की गैस गोदाम रोड स्थित संगम विहार कॉलोनी में लोहे के गेट बनाने की दुकान है। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे मतीन दुकान बंद करके अपने घर चला गया। तभी करीब एक बजे युवक दुकान के गेट पर चढ़कर अंदर कूद गया और दुकान में बना जंगला तोड़ने का प्रयास करने लगा। आवाज सुनकर पड़ोसी मुकेश गौतम की आंख खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जाग होती देख युवक फरार हो गया। सुबह के समय लोगों ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक युवक चोरी का प्रयास करता दिखाई दिया था जिसका वीडियो वायरल कर दिया। घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर गैस गोदाम के पीछे एक व्यक्ति की कोठरी बनी हुई है। शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे वह अपनी कोठरी पहुंचा तो सीसीटीवी में दिखाई दिया युवक वहां सोता मिला।
सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और लोगों ने पकड़कर उसके हाथ पैर बांध लिए और उसकी पिटाई की। लोगों ने जब युवक से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह निर्माणाधीन मकानों की कई समर्सिबल मोटर चोरी कर चुका है जिसे वह 35 रुपये प्रतिकिलो के भाव से कबाड़ी को बेचता है। गैस गोदाम रोड के लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें