राजघाट गंगा किनारे कांवड़ यात्रा की व्यवस्था देखते एडीजी बरेली जोन राजकुमार।
- फोटो : CHANDAUSI
एडीजी बरेली राजकुमार, डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का । एसपी ने ट्रैफिक पुलिस आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
शनिवार को एडीजी बरेली राजकुमार, डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र ने बबराला राजघाट पर कावड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। एसपी ने घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी पर सतर्क रहें। कोई भी व्यक्ति बैरिकेडिंग से आगे जल में न जाए। इसका विशेष ध्यान रखें। घाट पर स्थित स्ट्रीमर संचालकों को डीएम ने सेफ्टी लाइफ जैकेट व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। केशरपुर में जलभराव एवं सड़कों पर गड्ढों को देखकर लोक निर्माण विभाग के एई से नाराजगी जताई और कांवड़ यात्रा रूट पर किसी भी दशा में जलभराव की स्थिति न रहने के निर्देश दिए। संभल-जोया रोड का भ्रमण करके कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा एडीजी ने बहजोई के सादातबाड़ी शिवमंदिर पर व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल, उप जिलाधिकारी गुन्नौर रामकेश धामा, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, संबंधित तहसीलदार और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।