संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला नजर खेल में हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग में झुलसे कारखाना मालिक दोनों भाइयों दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मालूम हो कि छह मार्च की रात नौ बजे के करीब मोहल्ला नजर खेल में हैंडीक्राफ्ट कारखाने में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लगी थी।
कारखाने में काम कर रहे कारीगर मोहल्ला नवादा निवासी अकबर, जमीर व अबूतला के साथ कारखाना मालिक समीर और उसके भाई वकील बुरी तरह झुलस गए थे। स्थानीय लोगों ने बामुश्किल झुलसे लोगों को कारखाने से बाहर निकाला था और संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
सभी झुलसे लोगों का उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। जहां सोमवार की दोपहर समीर (32) पुत्र हाजी हनीफ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को भी दूसरे भाई वकील 34 की उपचार के दौरान मौत हो गई।