फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने युवती की झोपड़ी में घुस गया भट्टा संचालक, फिर हुआ ऐसा

Wed, 15 Mar 2023 01:58 AM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाली युवती से भट्टा संचालक ने छेड़खानी की। आरोपी द्वारा छेड़खानी करने पर युवती ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

  युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने गांव के जिम्मेदार लोगों से इसकी शिकायत की। वहीं भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए काम बंद कर दिया।
आरोपी भट्टा संचालक को सजा देने के लिए तीन दिन से गांव में पंचायतों का सिलसिला जारी है। दरअसल, एक गांव स्थित ईंट भट्टे पर पीलीभीत जिले के कुछ परिवार भट्टे पर बनी झोपड़ी में रहकर मजदूरी     करते हैं।  रविवार की शाम भट्टा संचालक भट्टे पर म दूरी करने वाली युवती को अकेला पाकर गंदी नीयत से उसकी झोपड़ी में घुस गया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

  विरोध करने पर जब युवक नहीं माना तो युवती को गुस्सा आ गया और उसने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी।
 इसकी जानकारी जब भट्टे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों को हुई तो उन्होंने काम बंद कर दिया।
 इसके बाद रविवार की देर रात से पंचायतों का दौर जारी है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं निकला है। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है। अगर ऐसा है तो इस मामले में जानकारी की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें