फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने गोली मारकर कर दी छोटे की हत्या

Thu, 25 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात को लेकर चल रही रंजिश में सगे भाई ने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने से पहले उसे लाठी डंडों से पीटा। आरोपी ने तड़के शौच जाते समय वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में सहे बड़े भाई समेत छह लोगों के खिलाफ एक राय होकर हमला कर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव बिजुआ नगला के दरियाब सिंह के दो पुत्रों त्रिवेनी सहाय और बांके लाल के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। कई बार विवाद भी हो चुके थे। बताते हैं कि बांके लाल (50) बुधवार को तड़के करीब पांच बजे शौच के लिए खेतों की ओर गया।
विज्ञापन


आरोप है कि शौच को जाते समय ही उसके सगे बड़े भाई त्रिवेनी सहाय ने अपने पुत्रों, साथियों के साथ रास्ते में उस पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों से जमकर पीटा और फिर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। बांके लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सुबह हुई घटना से गांव में खलबली मच गई।

हत्या को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर गुन्नौर कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लिया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  

मृतक बांके लाल के पुत्र सतीश कुमार ने गुन्नौर कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि रंजिश के चलते बुधवार की सुबह उसके ताऊ त्रिवेनी सहाय ने अपने पुत्र रोहताश, राधा चरन, हरिओम और गुन्नौर थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव के चरन सिंह एवं रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली के रहने वाले विनोद कुमार के साथ बांके लाल पर हमलाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें