फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या घरों में कट रहे पशु मकान में 80 किलो मीट पकड़ा

Thu, 25 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बहजोई  थाना पुलिस ने दबिश देकर एक घर से करीब 80 किलोग्राम मीट बरामद किया है। इससे एक बार फिर घरों में पशु काटे जाने की आशंका को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

 कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि नगर के मोहल्ला कुरेशियान के एक घर में कटा हुआ मीट होने की सूचना मिली थी। सूचना पर  पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से करीब 80 किलोग्राम मीट समेत दो छुरी, एक कुल्हाड़ी व एक रस्सा बरामद किया है, जबकि आरोपी भाग गए। दरोगा आशीष पुनिया की ओर से मोहल्ला कुरेशियान निवासी आरिफ पुत्र बब्बन व मोहसिन पुत्र रईस समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाल ने बताया कि पशु चिकित्सक से बरामद मांस की जांच कराने पर सामने आया कि बरामद मांस भैंसे का है। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मीट की दुकानों पर नहीं लगे काले शीशे, एसडीएम भड़के
संभल। एसडीएम ने बुधवार को चमनसराय में मीट की दुकान की चेकिंग की। इस दरम्यान नियमों का पालन न किए जाने पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। भड़के एसडीएम ने कार्रवाई की चेतावनी भी दे डाली।

एसडीएम बोले- अगर दुकानों में तीन दिन के भीतर काले शीशे नहीं लगे और स्वच्छता के मानक पूरे नहीं हो सके तो दुकानें बंद करा देंगे।  योगी सरकार बनने के बाद सरकारी तंत्र को मीट विक्रेताओं से मानक पूरे कराने की याद आई है। संभल में मीट विक्रेताओं की दुकानों पर अभी तक काले शीशे नहीं लगाए गए।

खुले में ही दुकानों में मटन लटका दिया जाता है। दुकानों में कभी परदा लगा होता है तो कभी-कभी परदा भी नहीं होता है। आम रास्ते से गुजरने वाले कुछ लोगों को खुली दुकान में चिकन और मटन देखकर असुविधा होती है। अधिकारियों के समक्ष भी यह मुद्दा उठ चुका है।

तहसील दिवस में ज्ञापन देकर इस तरह हो रही मीट की बिक्री को रोके जाने की मांग की गई है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी राशिद अली खां बुधवार को संभल के चमन सराय में मीट विक्रेताओं की दुकान चेक करने पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी 15 मीट विक्रेताओं से कहा कि तीन दिन के भीतर दुकानों में मानक पूरे कराएं। काले शीशे लगाएं और साफ सफाई की व्यवस्था ठीक बनाए रखें। इसमें किसी तरह की कोताही की गई तो एक्शन होगा। एसडीएम ने कहा कि अधिकतर दुकानों में परदा तो था पर काला शीशा सिर्फ एक दुकान में लगा मिला। दुकानों में सफाई रखने और नियम शर्तों का पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें