जामा मस्जिद के पास पकड़े गए युवक।
- फोटो : जामा मस्जिद के पास पकड़े गए युवक।
संभल। जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज से पहले संदिग्ध तरीके से घूम रहे पांच युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोक लिया। यह युवक मस्जिद के बाहर घूम-घूमकर फोटो खींच रहे थे। पूछताछ करने पर दो युवकों ने अपनी पहचान रामपुर जिला निवासी के रूप में बताई। जबकि तीन युवकों ने बताया कि वह नई सराय के रहने वाले हैं। हालांकि बाद में युवकों को छोड़ दिया गया।
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से ही जामा मस्जिद पर एहतियातन सुरक्षा बढ़ी हुई है। जुमा नमाज को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए जाते हैं। निगरानी के लिए अधिकारी भ्रमणशील रहते हैं।
एएसपी ने बताया कि जुमा नमाज से पहले यह युवक संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे। ड्रोन से निगरानी के दौरान दिखाई दिए। इसके बाद ही पूछताछ की गई है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने काफी देर तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया। एएसपी ने बताया कि युवक संदिग्ध लग रहे थे। इसलिए पूछताछ की गई है।