फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रधानी के चुनाव में रंजिश में जलाकर मारा था युवक को, तीन पर केस

Thu, 04 Apr 2024 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक निवासी कय्यूम (35) की हत्या ग्राम प्रधानी के चुनाव से हुई रंजिश के चलते हुई है। मृतक के भाई ने गांव निवासी दो सगे भाई समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। पुलिस को दी तहरीर में मृतक के भाई सय्यूम ने बताया है कि उनका भाई कय्यूम सोमवार की सुबह रामपुर जाने के लिए घर से निकला था। रामपुर में किसी मुदकमें की पेशी थी। सोमवार को नहीं लौटने पर तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार की शाम को गांव से कुछ दूरी पर जला हुआ शव मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसके भाई को गांव निवासी रिजवान, इमरान और महजाद ने हत्या कर दी और पहचान न हो सके। इसलिए बाइक ऊपर से डालकर जला दिया। पीड़ित भाई ने बताया कि उनके पिता मकबूल ने दस वर्ष पहले ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था। उस समय आरोपी पक्ष से विवाद हो गया था। उसके बाद से ही रंजिश मान रहे थे। छह महीने पहले भी आरोपियों ने कय्यूम को घेरने का प्रयास किया था। सोमवार को उसी रंजिश में हत्या कर दी। असमोली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें