फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की भर्ती में चयनित न होने पर फंदे से लटक गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। पुलिस की भर्ती में चयनित न होने से अवसाद में डूबे युवक फंदे पर लटक कर कर जान दे दी। घटना असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की की देर शाम हुई। परिजनों ने युवक का आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि पुलिस भर्ती में साथियों का चयन हो जाने के बाद युवक तनाव में रहने लगा था। उसने गांव के एक खेत में पेड़ पर फंदा लगया और झूल गया।
खेतों से काम कर वापस घर लौट रहे किसानों ने युवक को रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका देखा तो सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे उससे पहले ही युवक की जान जा चुकी थी। शव को उतार कर परिजन घर ले गए। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें