फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का शव गांव से बाहर पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि पिता के द्वारा रुपये नहीं देने पर युवक नाराज होकर घर से चला गया था। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के घर शिशु का जन्म हुआ है। बुधवार को परिवार में खुशियों का माहौल था।
इसी दौरान युवक ने शराब पी और बाद में शराब पीने के लिए और रुपये मांगने लगा। जब युवक के पिता ने रुपये देने से इनकार किया तो युवक नाराज हो गया। बुधवार को रात साढ़े दस बजे करीब घर से चला गया और रात भर नहीं लौटा। सुबह गांव के बाहर जंगल में युवक का शव शॉल के सहारे पेड़ पर लटका मिला। वहीं दूसरी ओर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें