फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अवैध शस्त्र फैक्टरियां पुलिस ने पकड़ी, तीन आरोपियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल कोतवाली में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने दो अवैध शस्त्र फैक्टरियों का खुलासा किया। दो अलग-अलग जगहों से दो थानों की पुलिस ने यह दोनों फैक्टरी पकड़ी हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बने और अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को हुए खुलासे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार की रात असमोली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव भैंसोड़ा को जाने वाले मार्ग पर कृत्रिम गर्भाधान केंद्र के नजदीक अधबनी इमारत में अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। आरोपी ने अपनी पहचान मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव मुंडी मिलक निवासी सुऐब के रूप में कराई। जबकि भागे हुए साथी की पहचान असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफी निवासी नसीर के रूप में बताई। मौके से एक देशी बंदूक, एक पोनिया देशी बंदूक, 6 देशी तमंचे 315 बोर, 2 देशी तमंचे 12 बोर और 27 कारतूस बरामद किए गए।
वहीं दूसरा खुलासा पुलिस अधीक्षक ने चंदौसी तहसील के थाना बनियाठेर पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया। बताया कि प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू के जंगल में अवैध शस्त्र बनाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपनी पहचान कस्बा नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी मोहम्मद शफी और कामिल के रूप में कराई। आरोपियों के कब्जे से 4 देशी तमंचे 12 बोर, 6 देशी तमंचे 315 बोर, 6 खोखे व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें