फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारिक विवाद के बाद युवक ने पेड़ से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई और आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी का रोरो कर बुरा हाल है। युवक ने यह कदम पारिवारिक विवाद के बाद उठाया। रविवार को एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। युवक ने गमछे का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। शाम के समय युवक घर से निकल गया और सारी रात घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। पेड़ से शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
शव को पेड़ से नीचे उतार कर घर लाए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें