फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू निवासी एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात आठ बजे करीब गांव सिंघौली कल्लू निवासी राजू (20) पुत्र बिजेंद्र सिंह ने घर के बाहर बनी पशुशाला में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों की नजर युवक पर पड़ी तो चीखपुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में फंदे से उतारकर रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक ने पशुशाला के छप्पर में रस्सी डालकर आत्महत्या की है। यह कदम किस लिए उठाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें