फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के जनधन खाते में आएंगे 500-500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के विभिन्न बैंकों में खुले महिलाओं के जनधन खातों में प्रधानमंत्री की ओर से 500-500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। यह मदद प्रधानमंत्री कल्याण योजना में दी जा रही है। बैंकों में लॉक डाउन के दौरान यह धनराशि जरूरतमंद महिलाएं निकाल सकेंगी। धनराशि बैंक खातों में आने का सिलसिला गुरुवार को सुबह से शुरू हो गया है। जिनके खातों में धनराशि आनी है उनकी संख्या करीब एक लाख है लेकिन सभी खाताधारक महिलाएं एक ही दिन में बैंक न पहुंचे। इसके लिए शेड्यूल तय किया गया है। शून्य बैलेंस पर खोले गए जनधन खातों में पहली बार प्रधानमंत्री की ओर से 500-500 रुपये की आर्थिक मदद भेजी गई है।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक नीलेश परिहार ने विभिन्न बैंक शाखाओं को शेड्यूल भेजा है। इसमें खाताधारकों के लिए अहम सूचना है। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि जिनके खाते में अंतिम अंक 00 या 01 है, उनके खाते में धनराशि दो अप्रैल को आई है। वह 03 अप्रैल को उसे निकाल सकती हैं। जिनके खाते के अंतिम नंबर 2 या 3 हैं उनके खाते में सरकार तीन अप्रैल को धनराशि ट्रांसफर करेगी और वे चार अप्रैल को उसे निकाल सकेंगी। जिन महिलाओं के जनधन के खाता संख्या में अंतिम अंक 5 व 4 है। उनके खाते में सरकार 4 अप्रैल को धनराशि क्रेडिट कराएगी। वे 7 अप्रैल को धनराशि निकाल पाएंगी।
जिन जनधन खातों के अंतिम अंक छह व सात हैं। उनके खाते में सरकार 5 अप्रैल को धनराशि जमा कराएगी। ऐसी महिलाएं 8 अप्रैल को धनराशि निकाल सकेंगी। जिनके खाते में अंतिम अंक आठ और नौ है। ऐसी महिलाओं के खाते में 500-500 रुपये सरकार की ओर से 6 अप्रैल को क्रेडिट कराए जाएंगे और वे उस धनराशि को 9 अप्रैल को निकाल सकेंगी।
विज्ञापन

मतलब साफ है कि पहली से छह अप्रैल तक सरकार महिलाओं के खाते में धनराशि भेजेगी और इसे निकालने के लिए महिलाओं के अपने खाते का नंबर पहले देखना है फिर शेड्यूल के हिसाब से उसे निकालने के लिए बैंक जाना है। ऐसा इसलिए किया गया है कि बैंक के बाहर भीड़ न लगे और लॉक डाउन का पालन होता रहे।
गांव के ग्राहक सेवा केंद्र से भी निकाल सकती हैं अपने पांच सौ रुपये
सौंधन । जनधन खाताधारक महिलाओं के लिए एक विकल्प यह है कि वे अपने गांव के ग्राहक सेवा केंद्र से अपने 500 रुपये निकाल सकती हैं। इसके लिए बैंक जाना जरूरी नहीं है। छोटे मोटे लेनदेन के लिए ग्राहक सेवा केंद्र अधिकृत हैं। यह जानकारी अग्रणी जिला प्रबंधक ने दी है।
सरकारी मदद पर सांसद ने कहा- ऊंट के मुंह में जीरासंभल। जनधन खाताधारकों के लिए आर्थिक मदद दिए जाने का आग्रह करते हुए राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां ने प्रधानमंत्री को ट्वीट किया था। राज्यसभा सदस्य ने बताया कि जब उन्होंने ट्वीट किया था उसके दो घंटे बाद ही सरकार ने फैसला लिया। सरकार का यह फैसला ठीक है लेकिन धनराशि कम है। सरकार को कम से कम पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता एक परिवार के लिए होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें