फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम को भेजने के लिए कहा तो परिजनों ने इनकार कर दिया। पुलिस पंचनामा भर कर शव सुपुर्द कर लौट गई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे करीब एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में पंखे के सहारे लगे फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि युवक दिमागी रूप से परेशान चल रहा था और इसी के चलते आत्महत्या कर ली।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि घर में विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की है। युवक खेती किसानी कर परिवार की गुजर कर रहा था। पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें