फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले दोस्तों को किया मैसेज, जब मौके पर पहुंचे तो जा चुकी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी तब हुई जब युवक के दोस्तों के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे दोस्त व परिजनों ने देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा। पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर ढ़ाई बजे करीब बबराला के लेखपाल कालोनी मेंथाना क्षेत्र के गांव कोहिरा नगरिया निवासी रिंकू (18) पुत्र पान सिंह ने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक ने यह कदम परिवारिक विवाद के बाद उठाया। आत्महत्या उस समय की जब युवक एक व्यक्ति के घर में पिछले आठ दिनों से मजदूरी कर रहा था। युवक के परिजनों ने बताया कि आठ दिनों से बबराला में ही रहकर मजदूरी कर रहा था। सोमवार को घर गया था तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और युवक बबराला आ गया।
मंगलवार को दोपहर दोस्तों के नंबर पर मैसेज भेजा जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी थी। जब मौके पर पहुंचे तो युवक वाथरूम में लटका हुआ था। वहीं जिस व्यक्ति के घर में आत्महत्या की है उसका कहना है कि जिस समय युवक ने यह कदम उठाया तब उनका परिवार सोया हुआ था। इसलिए कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें