फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते व्यक्ति फंदे पर लटका, मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति का पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। कई बार दोनों में नोकझोंक हो चुकी थी। रविवार की रात सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह सभी परिजन उठ गए, पर युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बार परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर परिजनों की चीख निकल गई। ग्रामीण का शव छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें