फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की जनता जबाव दे चुकी है, अब देश की जनता भी जवाब देगी : संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार की रात संभल निजी काम से पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से चंदौसी चौराहे पर मुलाकात की और क्षेत्र के विषय में जानकारी हासिल की। इस दौरान काफी लोग उनसे मुलाकात करने में लगे रहे।
विज्ञापन

बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा को जवाब दे चुकी है। पूरे देश की जनता भाजपा को जवाब देगी। सरकार ने लोगों को जो परेशान किया है उसका हिसाब होगा। दरअसल राज्यसभा सांसद व्यक्तिगत काम से संभल आए हुए थे। उन्होंने संभल के चंदौसी चौराहे पर अपनी गाड़ी रोकी तो मुलाकात करने वालों की भीड़ लग गई। लोगों को देख वह अपनी गाड़ी से बाहर आ गए और क्षेत्र के विषय में जानकारी ली। इस दौरान काफी लोग जमा हो गए। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें