फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गला दबाकर की गई युवक की हत्या रिश्ते के चाचा पर आरोप, केस दर्ज

Fri, 13 Dec 2024 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। बबराला की शिवपुर कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा की मौत गला दबाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। मृतक के भाई ने रिश्ते के चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बबराला के शिवपुरी कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा (35) का शव मंगलवार की रात घर में बेड पर मिला था। गले में निशान पाए गए। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मृतक के भाई राहुल शर्मा ने रिश्ते के चाचा पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
तहरीर में बताया कि उसके भाई पीयूष शर्मा की रिश्ते के चाचा प्रवीण शर्मा से काफी समय से रंजिश चली आ रही है। उसी को लेकर उसने अपने बेटों व अज्ञात के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया है। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रवीण शर्मा, उसके पुत्र पुलकित शर्मा व शशांक शर्मा के अलावा तीन से चार अज्ञात के खिलाफ गला दबाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें