फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुत्तों के हमले से युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कुत्तों के हमले से मछखेड़ा निवासी युवक विनोद कुमार राघव घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है।
विज्ञापन


घायल के चाचा अशोक कुमार राघव ने बताया कि विनोद बहजोई से गांव के लिए जा रहा था कि रास्ते में गांव मऊ कठेर में अचानक 5- 6 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों में जख्म हो गए हैं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल उसे बचाया। इस बीच ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन जल्द से जल्द इन खूंखार कुत्तों को पकड़वाए, जिससे कि ग्रामीण सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें