फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी की गला रेतकर हत्या कर थाने पहुंचा युवक

Wed, 23 Oct 2024 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी सोनू ने मंगलवार को दूसरे युवक से संबंध के शक में अपनी पत्नी राखी (27) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद तीन बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंचा और बोला-पत्नी के दूसरे युवक से संबंध थे, इसलिए चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मायके वालों को सूचना दी। एएसपी श्रीश्चंद्र ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार की गुजर करता है। पत्नी के संबंध किसी अन्य युवक से थे। कई बार समझाया लेनिक वह संबंध खत्म नहीं कर रही थी। जिसको लेकर आए दिन विवाद होता था। बताया कि मंगलवार की दोपहर भी उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जबकि मृतका के पिता मुरादाबाद के थाना कटघर के गांव दौडबाग निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या मकान के बंटवारे के विवाद में की गई है। दामाद बेटी पर गलत आरोप लगा रहा है। बताया कि दामाद सोनू ने अपने परिजनों के कहने पर उनके साथ मिलकर बेटी की हत्या की है। मृतका की मां सरोज देवी व बहन पूनम और शांति का रो रोकर बुरा हाल है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने का इंतजार है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें