फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जेएस अमरोहा ने एसएस शाहजहांपुर की टीम को हराया

Wed, 23 Oct 2024 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हसनपुर रोड स्थित शीतगृह के मैदान में मंगलवार को एमजीएम कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालयी/महाविद्यालयी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता और ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें कई जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल में जेएस कॉलेज अमरोहा की टीम ने एसएस कॉलेज शाहजहांपुर को हराया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता और ट्रायल का दायित्व महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा एमजीएम कॉलेज को सौंपा गया है। मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में एमजीएम कॉलेज, जेएस हिंदू कॉलेज अमरोहा, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर, वर्धमान कॉलेज बिजनौर, एसएम कॉलेज चंदौसी, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी व आरएसएम कॉलेज धामपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पर्यवेक्षक का दायित्व प्रिंस व विशाल दीक्षित और चयनकर्ता का दायित्व डाॅ. चंद्रजीत यादव ने निभाया। फाइनल मैच जेएस कॉलेज अमरोहा और एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के बीच खेला गया। जिसमें जेएस अमरोहा की टीम ने शाहजहांपुर की टीम को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने कहा कि कहा कि लड़कियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह अच्छा कदम है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी खेल में खेल भावना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय स्तर पर लड़कियां श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। भविष्य में ये खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करेंगी। टीमों और खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र दिए गए। संचालन डाॅ.संजय बाबू दुबे ने किया। कमेंट्री डाॅ. मोहम्मद अहमद, डाॅ.नवीन कुमार यादव और डाॅ.नवेद खान ने की। जबकि स्कोरर डाॅ.मोहम्मद नदीम और साकिब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें