फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंदीदा युवती से शादी नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाने की नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाबई गांव में एक बीस वर्षीय युवक ने मंगलवार की रात्रि को पेड़ से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बीच एक युवती से प्रेम संबंधों का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर बाबई गांव निवासी अमन कुमार (20) पुत्र संजीव कुमार मंगलवार की शाम को बाहर से घर लौटा तो काफी तनाव में लग रहा था। किसी से कुछ खास बातचीत नहीं की। परिजनों ने खाना खाने को पूछा तो उसने कहा कि तुम लोग खा लो, वह बाद में खाएगा। कुछ देर बाद वह घर से निकल गया। मां देर रात तक खाने पर उसका इंतजार करती रही।
आधी रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई तो घर से सौ मीटर की दूरी पर नीम के एक पेड़ पर साड़ी से बने फंदे पर उसका शव लटकता देखा गया तो गांव में शोर मच गया। सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शव को नीचे उतारा गया। चंदौसी के निजी चिकित्सालय लाया गया लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताते हैकि अमन कुमार अपनी पसंद की एक युवती से शादी करने को कह रहा था।
विज्ञापन

उसके परिजन तैयार हो गए लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे। बताते है कि एक दिन पहले ही युवती के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने एक लाख रुपये लाकर देने की शर्त रख दी। जब मना किया तो उसे अपमानित करके भगा दिया। जिससे अमन अंदर से टूट गया और उसने रात को आत्मघाती कदम उठा लिया।
मृतक के दादा हरनाम सिंह ने बताया कि उनके पुत्र संजीव कुमार ने बनियाठेर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर नरौली चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें