फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Mon, 09 Nov 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम 20 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटक कर जान दी है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर युवक काफी तनाव में रहता था। सोमवार देर शाम को उसने अपने ही घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। परिजनों ने युवक की मौत की जानकारी उसकी पत्नी और ससुरालियों को दी है। पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें