फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खराब ट्रांसफार्मर नहीं हुए ठीक, दिवाली पर रहा अंधेरा

Mon, 09 Nov 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा सबडिवीजन क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा, कूवरीराम, भगवंतपुर और अर्जुनपुर खुर्द में कई महीने से खराब ट्रांसफार्मर दिवाली पर ठीक नहीं हो सके। ऐसे में अंधेरे में ही दिवाली पर्व मनाया गया। ग्रामीणों ने अपने घरों को सजाने के लिए झालर लगाई थीं। वह भी बिजली सप्लाई नहीं आने से जल नहीं सकी। जबकि दिवाली के पर्व को लेकर शासन प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक गांव में खराब ट्रांसफार्मर और खराब पड़ी बिजली व्यवस्था को सही करने के निर्देश दिए गए थे। विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ा। भाकियू टिकैत के बहजोई ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पवांसा सबडिवीजन क्षेत्र के किरारी बिजली घर क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा में बीते 2 महीने से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है जिससे करीब 35 परिवारों में दिवाली के पर्व पर भी अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों ने दिवाली के पर्व को लेकर अपने घरों पर रोशनी करने के लिए झालर लगाई थी मगर खराब ट्रांसफार्मर सही नहीं होने से बिजली सप्लाई नहीं आ सकी और झालर जल नहीं सकी। इस मामले में अधिशासी अभियंता, डिवीजन चंदौसी दिनेश कुमार ने कहा कि जिन गांव में खराब ट्रांसफार्मर और बिजली सप्लाई नहीं पहुंच रही है, उन गांव में मंगलवार तक बिजली सप्लाई शुरू कराई जाएगी। इसके लिए अवर अभियंता और लाइनमैन को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें