धनारी। थाना क्षेत्र के गढ बिचौला में एक युवक की ट्रांसफार्मर पर तार सही करते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के नीचे शव पड़े देखा, तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को दफना दिया है। थाना क्षेत्र के गढ़ा बिचौला में दोपहर के समय ट्रांसफार्मर के नीचे ग्रामीणों ने गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। शव पर करंट के निशान थे।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक का शव कंरट से झुलसा होने पर लोगो ने अंदाज लगाते हुए बताया किय युवक बिजली के तार सही करते समय झुलस गया होगा। परिजन शव को लेकर अपने घर पहुंचे। घर में चीख पुकार मच गई। मृतक युवक की शादी भी नही हुई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।