फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुखार से युवक की मौत, बीमार होने पर भी काम कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। गांव सैंजना मुस्लिम निवासी इब्ले हसन (36) पुत्र साबिर अली की बुखार से मंगलवार की सुबह मौत हो गई। युवक सोमवार की रात ही महाराष्ट्र से घर लौटा था। परिजनों ने बताया कि इब्ले हसन महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। चार महीने से गांव के युवक के साथ था। 15 दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

युवक ने परिजनों को बताया कि वह तबीयत खराब होने के बाद से ही घर आने के लिए कह रहा था लेकिन गांव निवासी युवक ने आने नहीं दिया। परिजनों ने बताया किसी तरह सोमवार की रात घर पहुंचा था। उसकी हालत बहुत खराब थी। मंगलवार की सुबह सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी युवक की लापरवाही से ही जान गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी युवक ने इब्ले हसन से बीमारी की हालत में भी काम कराया। गुन्नौर थाने के प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि युवक की मौत बीमारी के चलते हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें