फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ के युवक की बदायूं में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव काजीवाला के युवक की गुरुवार की रात बदायूं क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक आसफपुर स्थित रिश्तेदारी में से बाइक से अपने घर लौट रहा था। युवक की मौत के परिवार में कोहराम मच गया। युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी राजवीर (25) पुत्र दुर्जन सिंह गुरुवार को बाइक लेकर घर से जनपद बदायूं के गांव आसफपुर में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे वह रिश्तेदारी से अपने घर को लौट रहा था। बिलारी-आसफपुर मार्ग स्थित गांव राज टकौली के निकट मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने की भिड़त हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पहुंची आसफपुर चौकी पुलिस ने राजवीर के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिस पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। गंभीर रुप से घायल राजवीर को उपचार के लिए चंदौसी लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह परिजन युवक के शव को लेकर आसफपुर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस से कर्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा। दूसरा बाइक सवार घायल अली मोहम्मद भूड़ बिसौली का निवासी बताया जा रहा हैं। राजवीर की पत्नी सीमा का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक राजवीर के एक साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें