फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई करने गए युवक की खेत में दौड़े करंट ने ली जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
मृतक जितेंद्र सैनी फाइल फोटो - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। पवांसा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा सिंचाई करने के दौरान हुआ। परिजनों का आरोप है कि जर्जर बिजली लाइन के कारण उनके बेटे की जान गई है। हालांकि कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब सवा नौ बजे हाईटेंशन लाइन से करंट उतर गया। इस करंट से गांव रसूलपुर निवासी जितेंद्र सैनी (22) पुत्र केसरी सैनी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ युवक खेत पर आलू की फसल में सिंचाई करने गया था। नलकूप चालू कर जैसे ही खेत में पहुंचा तो हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ। इसी दौरान करंट खेत में भरे पानी में उतर गया। करंट ने युवक को अपनी चपेट में लिया तो उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर मां शीला और भतीजी स्वाती दौड़ पड़े। नजदीक के खेत में काम कर रहे किसान जितेंद्र भी दौड़े। जैसे ही खेत में घुसने का प्रयास किया तो जितेंद्र को करंट लगा। जिससे वह दूर जा गिरे। उन्होंने गांव खिरनी स्थित बिजली उपकेंद्र को सूचना दी और आपूर्ति बंद करने का आग्रह किया। लेकिन काफी देर बाद आपूर्ति बंद की जा सकी। तब तक युवक की मौत हो गई थी।
परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में संभल के निजी अस्पताल भी दिखाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित मां ने बताया कि वह अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ी थी लेकिन करंट ने झटका दे दिया। यदि सूचना के साथ ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती तो उसके बेटे की जान बच जाती। लेकिन सूचना के 15 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। जिससे उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित मां ने बताया कि उसका बेटा अपने चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि युवक की जान जर्जर लाइन के कारण गई है। यदि बिजली विभाग ने इस लाइन को बदल दिया होता तो शायद करंट खेत में नह़ीं दौड़ता। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें