फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी- बिलारी मार्ग स्थित गांव हंडालपुर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर जमा हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुवार को रात आठ बजे करीब कोतवाली बिलारी के गांव रूस्तमपुर सहसपुर निवासी राशिद (24) पुत्र जाहिद की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब युवक सिरसी निवासी अपनी मौसी के घर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही सिरसी-बिलारी मार्ग स्थित गांव हंडालपुर के नजदीक पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें युवक के सिर में चोट लगी। हेलमेट न लगाने के कारण गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित भाई ने बताया कि उनका भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर कर रहा था। गुरुवार को मौसी के घर गया था लौटते समय मौत हो गई। बताया कि युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई है। पत्नी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें