चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल के नजदीक आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात कार चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
सोमवार की रात करीब ढाई बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इसमें चंदौसी के पंचशील कालोनी निवासी कार चालक अशोक (38) पुत्र डोरी लाल की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक बबराला से चंदौसी की आ रहे थे। जैसे ही गांव केल के नजदीक पहुंचे तो उन्हें सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलसि को दी। गुन्नौर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कोतवाली लाई। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार की रात ढाई बजे के करीब कार को अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने की सूचना मिली थी। मृतक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।