फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार की सुबह गांव शाहपुर डसर निवासी चंदन सिंह (23) पुत्र करन सिंह का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। युवक ने यह कदम घरेलू विवाद के चलते उठाया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी प्रियंका से किसी बात को लेकर दो दिन से विवाद चल रहा था।
सोमवार की रात पत्नी सास के पास जाकर सो गई और युवक अपने कमरे में सो गया। सुबह को जब कमरे का गेट नहीं खुला तो परिजनों ने झांक कर देखा। युवक पंखे से लटका हुआ था। पंखे से लटका देख चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण जमा हो गए तो दरवाजा तोड़कर शव पंखे से उतारा गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक अमरोहा की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। दो महीने पहले ही शादी हुई है। पत्नी से विवाद के चलते ही आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें