फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सोशल मीडिया पर युवक ने फर्जी बनाकर किया ब्लैकमेल

Sat, 26 Aug 2023 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुस्लिम है लेकिन उसने एकाउंट दूसरे समुदाय के युवक के नाम से बनाया हुआ था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि आरोपी पढ़ने वाले युवाओं की स्टंट करते हुए वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेलिंग कर रुपयों की मांग करता था। जो युवा रुपये देते थे उनकी वीडियो वायरल नहीं करता था। आरोपी ने संभल के डेरा सराय निवासी शादान तुर्की पुत्र मुजाहिद को एक वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया और 25 हजार रुपये की वसूली की। अब दोबारा से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी पकड़ में आ गया। आरोपी की पहचान मोहल्ला डेरा सराय निवासी शादान मैसी के रूप में हुई। आरोपी के मोबाइल की छानबीन के दौरान वह आईडी भी पुलिस को मिल गई जिससे वह युवाओं को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। चर्चा है कि पुलिस को छानबीन के दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो व फोटो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी इन वीडियो व फोटो के माध्यम से युवतियों को भी ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें