फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तालाब में नहाने कूदे मजदूर की मौत पीएसी ने रेस्क्यू कर निकाला शव

Sat, 26 Aug 2023 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। क्षेत्र के गांव पचाक में दोपहर के समय घर के पीछे तालाब में नहाने के लिए ब्रजपाल (32) हाथ में केन लेकर कूद गया। हाथ से केन के छूटने पर तालाब में डूब गया। गोताखोरों को न मिलने पर सूचना पर राजघाट से पहुंचे पीएसी के गोताखोरों ने रेस्क्यू कर 20 मिनट में उसका शव बाहर निकाल लिया। परिजानें का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव पचाक निवासी ब्रजपाल मजदूरी का काम करता था। उसके घर के पीछे ही तालाब है और उसकी गहराई दस से 12 फीट है। शुक्रवार की दोपहर करीब 2.20 बजे वह हाथ में प्लास्टिक की केन लेकर तालाब में नहाने चला गया और छलांग लगा दी। तालाब में कूदते ही उसके हाथ से केन छूट गई और वह डूब गया। उसे डूबते हुए पड़ोसी व्यक्ति विक्रम ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। गांव में से ही मछुआरों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। पर पानी में डूबने के कारण उसका पता नहीं चला। देरशाम तक मछुआरों के हाथ न आने पर बनियाठेर पुलिस ने राजघाट गंगा पर तैनात पीएसी को सूचना दी। सूचना पर रात करीब साढ़े आठ बजे पीएसी के गोताखोर पहुंच गए और उन्होंने रेस्क्यू शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट में पीएसी के गोताखोरों ने ब्रजपाल के शव को बाहर निकाल लिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर थाना प्रभारी राकेश कुमार, बनियाठेर पुलिस व आसपास के गांव के लोेगों की भीड़ लगी है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।


मछुआरों ने पांच घंटे तलाश, नहीं मिली सफलता:
बनियाठेर। ग्रामीण ब्रजपाल के तालाब में डूबने पर गांव के ही मछुआरों को बुला लिया था। मछुआरों ने तीन बजे उसकी तलाश शुरू कर दी थी। रात आठ बजे तक लगातार पांच घंटे तलाशते रहे। पर उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


घटनास्थल से 50 मीटर आगे, 19 मिनट में पीएसी ने ढूंढा:
सूचना पर गांव पहुंचे पीएसी के गोताखोरों ने रात 8.50 बजे रेस्क्यू शुरू किया था। ब्रजपाल ने घर के पीछे किनारे पर ही छलांग लगाई थी। घटना स्थल से करीब 40 मीटर आगे पीएसी के जवानों ने 19 मिनट में ही ब्रजपाल के शव को ढूंढ लिया। टीम में बरेली पीएसी आठवीं वाहिनी की कंपनी तीन के सदस्य थे। इनमें ग्यारह सिपाही, तीन हेड कांस्टेबल शहीद अहमद, राकेश वर्मा, कांस्टेबल कोमल सिंह, विकास फोगाट, गौरव कुमार, अंकित चौधरी, राज बाबू, विपिन कुमार, दानिश, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-

मृतक के है चार बेटियां:
मृतक ब्रजपाल के चार बेटियां है। बड़ी बेटी पांच साल व छोटी बेटी दो साल की है। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा है। मृतक के पिता नहीं हैं। बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें