फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से शादी के लिए थाने में डटी युवती

Thu, 31 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुनावई
विज्ञापन
अगवा की गई छात्रा ने सूझ-बूझ से काम लिया और बच गई - फोटो : demo
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक अपनी ही बिरादरी की युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी की बात की तो टालमटोल करता रहा। पंचायत बैठी। पंचों ने दोनों की शादी का फैसला सुना दिया। अब युवक गायब हो गया। बुधवार को युवती थाने पहुंच गई।
विज्ञापन


उसी युवक से शादी करवाने की मांग को लेकर दिनभर थाने में डटी रही। बाद में एसओ के आश्वासन के बाद मानी। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के अपनी ही बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध हो गए।

युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब शादी से इंकार कर रहा है। 28 मार्च को युवती ने एसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत की। साथ ही बताया कि कुछ दिन पहले युवक के परिवार वालों ने उसके घर पर चढ़ाई भी कर दी थी।
विज्ञापन


मामले में गांव में दो तीन बार पंचायत भी बैठी। जिसमें पंचों ने दोनों की शादी का फरमान सुनाया था। ग्राम प्रधान ने बताया पंचायत में हमेशा लड़के वालों का पक्ष शादी की बात कह कर गया था। परंतु अब युवक गायब हो गया। 

बुधवार को युवती थाने पहुंच गई और युवक से शादी करने की मांग पर अड़ गई। काफी समझाने और आश्वासन के बाद वापस गई। गुन्नौर थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया लड़की की शिकायत ले ली गयी है। वह उस लड़के से शादी करने के लिए इच्छुक है। लड़के की तलाश में पुलिस को लगाया गया है। युवक के पकड़ में आते ही युवती की शादी उससे करा दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें