वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। प्रेम दिवस के तौर पर 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे यानी प्रेम दिवस मनाया जाएगा। इसको मनाने के लिए युवाओं और युवतियों ने तैयारी शुरू कर दी है। प्यार का इजहार करने के लिए नव दंपतियों को भी वेलेंटाइन डे का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी युवा एक-दूसरे से प्यार का इजहार करेंगे। बाजरों में भी युवाओं ने गिफ्ट की खरीदारी करनी शुरू कर दी है।
वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में उत्साह व उमंग के भाव नजर आने लगे है। अलग-अलग अंदाज में और अपने तरीके से अपने पार्टनर से दिल की बात कहने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। होटल, पार्क के साथ ही घरों में अपने परिवार के साथ लोग वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करेंगे। वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होगा। वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेशन में लोग एक-दूसरे को खास होने का अहसास कराते नजर आएंगे। युवा और युवतियां जश्न मनाते हुए दोस्तों को तोहफे देकर प्यार का इजहार भी करेंगे। गुलाब, चॉकलेट, कप, टी-शर्ट, ब्रेसलेट सहित तरह-तरह के तोहफे दिए जाएंगे। मुरादाबाद के मुकाबले संभल के युवा और युवतियों में उत्साह कम देखने को मिलता है। घूमने का स्थान न होने के कारण प्रेमी युगल एक दूसरे को सोशलमीडिया के जरिए बधाई देते हैं।
युवाओं में उमंग, संभल में दुकानों पर पहुंच रहे युवा
संभल। वेलेंटाइन डे के अवसर पर प्रेम का इजहार करने को लेकर युवाओं में भारी उमंग देखा है। उनकी इस बेसब्री का अंदाजा शहर की विभिन्न दुकानों पर गिफ्ट खरीदने को युवा पहुंच रहे हैं। दुकानों में दिल की आकृति, वेलेंटाइन कार्ड, चाकलेट, लाल गुलाब की बिक्री होनी शुरू हो गई है। रेस्टोरेंटों में भी तैयारियां चल रही है। वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं -युवतियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनके चेहरे पर प्यार के इजहार के अवसर की खुशी दिखाई पड़ने लगी है। वहीं प्रेमी- प्रेमिका ने अपने प्रेम प्रस्ताव अलग अंदाज में पेश करने की पूरी तैयारी कर रखी है।
रोज डे (7 फरवरी )- वेलेंटाइन वीक गुलाब देने से शुरू होता है, इस दिन आप जिसे भी पसंद करते हैं उसे गुलाब दे सकते हैं. रोज डे बहुत ही प्यार और ख़ुशी से मनाया जाता है।
प्रपोज डे (8 फरवरी )- वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है, इस दिन लड़का या लड़की जिसे चाहते हैं, उसे प्रपोज करते हैं।
चॉकलेट डे (9 फरवरी )- चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं होता, इस दिन लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट खिलाकर अपना प्यार जताते हैं।
टेडी डे (10 फरवरी )-लड़कियों को टेडी बहुत पसंद होता है. आज के दिन अपनी गर्ल फ्रेंड को टेडी गिफ्ट कर के उन्हें स्पेशल महसूस कराएं।
प्रॉमिस डे (11 फरवरी )- प्यार का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है. इस दिन आप आपने पार्टनर को कैसा भी वादा कर सकते हैं, मगर वादा वही करें जो आप निभा सकते हैं।
हग डे (12 फरवरी )- हग डे वेलेंटाइन डे के सिर्फ दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को गले लगाकर उन्हें अपना प्यार महसूस कराएं।
किस डे ( 13 फरवरी)- वेलेंटाइन डे के एक दिन पहले किस डे आता है। यह डे दुनिया भर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को किस कर के उन्हें अपना प्यार जताएं।
वेलेंटाइन डे (14 फ़रवरी )-आखिर कार जिसका इंतजार दुनिया भर के नवदंपति को होता है वह दिन है, यह ऐसा दिन होता है जिस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, आप कुछ खास कर के अपने पार्टनर के लिए यह दिन यादगार बना सकते हैं।