मढ़न। टांडाकोठी-रतनपुर कलां मार्ग पर गांव गुमसानी और तेलीपुरा के बीच आठ वर्षीय मासूम बालक आरिस अचानक बाइक की चपेट में आ अया। इससे वह घायल हो गया, जबकि बाइक पर सवार युवती भी सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
गांव बिलालपत के निवासी फरमान का पुत्र आरिस (8) अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर पाकबड़ा जा रहा था। रास्ते में तेलीपुरा और गुमसानी के बीच उसके हाथ से पानी की बोतल गिरकर सड़क की दूसरी ओर चली गई। बोतल उठाने के लिए बालक अचानक सड़क पार करने लगा। इसी दौरान गुमसानी की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। संवाद