कानपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते सीएम योगी
पनसुखा मिलक निवासी शहीद सुधीश कुमार के पिता और भाइयों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में पांच मिनट तक बात की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सीएम से मिलने पहुंचे शहीद के परिजनों ने सीएम के पास पहुंचने के बाद कहा कि साहब हम तीन दिन से आप को गांव बुलाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हंै।
अनशन की बात सुनने के बाद सीएम ने कहा कि क्या जरूरत थी अनशन पर बैठने की। शहीद के पिता से कहा कि, मैं प्रदेश के हर शहीद के परिवार से मिलने जाऊंगा, आप अनशन खत्म कर दो।
बाद में राज्यमंत्री गुलाब देवी को शहीद के गांव भेजा। वहीं इंटर कालेज बनवाने की मांग पर डीएम से कहा कि, दस दिन के अंदर गांव में इंटर कालेज बनने का काम शुरू हो जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने मुझे निर्देश दिया है कि सर्वे करा लिया जाए. देखा जाए कि यह क्षेत्र असेवित की श्रेणी में है या नहीं। सीएम की ओर से निर्देश मिले हैं और सड़क भी बनेगी। भूपेंद्र एस चौधरी, जिलाधिकारी।