फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर योगमय हुई कल्कि नगरी

Fri, 22 Jun 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर योग करते गणमान्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री कल्कि नगरी संभल गुरुवार को योगमय नजर आई। सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे तक योग दिवस मनाया गया। योग के कार्यक्रमों में आम लोगों से लेकर खास लोगों ने उत्साह दिखाया। 
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहजोई के इस्लामनगर रोड स्थित रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री बलदेव औलख समेत अन्य लोगों ने भागीदारी की। 

योग प्रशिक्षक बंगलुरू के स्वामी विवेकानंद योगानुसंधान संस्था के आयुष शुक्ला व चंदौसी के सुशील आर्य ने योगाभ्यास कराया। इसमें योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के रोगों को दूर करने के लिए आसनों के तरीके बताए। प्रभारी मंत्री के अलावा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संभल राजेंद्र प्रसाद यादव, डीडीओ अरविंद कुमार, डीएओ डा. नरेंद्र प्रताप, पीडी हरेंद्र कुमार, डीएसटीओ महेंद्र सिंह, डीसी दीनदयाल शर्मा समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। व्यवस्था प्रभारी डीआईओएस सीपी सिंह व बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह ने संभाली। भाजपाइयों में जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू व सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में वार्ष्णेय इंटर कालेज में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में सांसद सत्यपाल सिंह सैनी समेत गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू व ललित मोहन शर्मा समेत समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रेमशंकर वाटिका में हिंदू जागृति मंच, विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस वंदेमातरम के साथ शुरू हुआ। भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी, उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक इमरान तुर्की, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चरन सिंह भारती, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह चाहल आदि ने योगासन किए। पुलिस व पीएसी के जवान, शिक्षक, व्यापारी, महिलाएं, बच्चे भी योग करते नजर आए। आयोजक अजय शर्मा ने बताया कि एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक तौर पर योगासन किए। यह जिले का सबसे बड़ा कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव भारद्वाज, प्राची भारद्वाज ने योग कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन चंद्रपाल वार्ष्णेय ने किया। संचालन नेहामलय शर्मा ने किया। 

पंतजलि योग पीठ और भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य यतेंद्र कुमार भाटी ने योग दिवस का शुभारंभ किया। मिंटू सिंह प्रजापति ने योग सिखाया। खंड विकास अधिकारी रेणु कुमारी मौजूद रहीं। राजकीय डिग्री कालेज में डा. प्रभा शर्मा ने शुभारंभ किया।

भारत स्वाभिमान न्यास संभल के तत्वावधान में शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ। शुभारंभ राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर महादेव वर्मा, प्रदीप वर्मा प्रताप, नवीन अग्रवाल, प्राची गुप्ता ने किया। नगर प्रभारी कुलदीप ऐरन व रेनू वार्ष्णेय ने योग कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्राणायाम किया। डा. नीरज  शर्मा ने यम, नियम और प्राणायाम  के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें