फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे पहलवानों का गांव में जोरदार स्वागत

Tue, 27 Feb 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव अतरासी लौटे पहलवान मोहित कुमार और अखिलेश यादव का गांव में जोरदार स्वागत किया गया। दोनों ने लखनऊ में स्थित सांई स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। मोहित ने 35 किलो भार में और अखिलेश यादव ने 45 किलो भार में कुश्ती जीतकर गोल्ड मेडल जीता। मोहित के पिता मुनेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लखनऊ में 16 और 17 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मोहित का चयन अब राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। बेटा मेरठ में स्थित अलका तोमर कुश्ती आर्मी अकादमी में तीन वर्ष रहकर अभ्यास कर रहा है। इस दौरान अमरीश सिंह, प्रमोद यादव, नरेश यादव, रामसेवक यादव, सत्यभान यादव, साबिर खान, नौशे अली, भीष्म सिंह, राजेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें