फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेले में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच, विश्वजीत ने बारिश को हराया

Thu, 07 Sep 2023 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के गांव फत्तेहपुर उत्तमा में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर के परिसर में बुधवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला और दंगल में कुश्ती का आयोजन किया गया। दंगल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह भगत और तोताराम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेला और दंगल की सुरक्षा के लिए थाना पुलिस मौजूद रही। जिलेभर की तमाम पहलवानों ने दंगल में दांव पेंच दिखाए। विजेता पहलवान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गांव अतरासी निवासी विश्वजीत और गांव हसनपुर मुन्जब्ता निवासी बारिश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें विश्वजीत ने बारिश को हारकर अखाड़ा अपने नाम कर लिया। ग्राम प्रधान ने विजेता विश्वजीत को 5100 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेले में लगे सर्कस और झूले का महिलाओं और बच्चों ने जमकर आनंद लिया। मेले में सभी वर्ग के लोग हिंदू मुस्लिम सभी आनंद लेते हैं। महिलाओं ने दुकानों से खरीदारी की और मेले में पुरुषों ने पहलवानों के बीच हो रही कुश्तियों का खूब आनंद लिया। दूरदराज से आए पहलवानों ने अपनी किस्मत आजमाई। इस दौरान मेले में आए श्रद्धालुओं ने गोगा जाहरवीर की मूर्ति पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले में बच्चों ने खिलौने और झूलों का आनंद लिया। इस दौरान राजकुमार सिंह उर्फ राजू, योगेश कुमार, लीलाधर पाल, जसवंत सिंह, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार शर्मा, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें